कटरा, 05 अक्टूबर।
रियासी जिले के कटरा क्षेत्र के कुन कन्यालन इलाके में सोमवार को 28 वर्षीय युवक अपने घर में मृत अवस्था में मिला।
पुलिस अधिकारी के अनुसार, युवक सुबह अपने घर में बेहोशी की हालत में मिला था। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और युवक को अपने कब्जे में लिया।
पुलिस ने शव को आगे की कार्रवाई के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कटरा पहुंचाया। अस्पताल में जांच के बाद चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान कटरा तहसील के कन्यालन निवासी तरुण वर्मा (28) के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है।













