सोनापुर, 05 अक्टूबर।
गुवाहाटी के बाहरी क्षेत्र डिमोरिया के लालमाटी में सोमवार को स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। यह विरोध क्षेत्र में प्रस्तावित उच्च क्षमता वाले विद्युत टावर की स्थापना के खिलाफ किया गया।
बड़ी संख्या में स्थानीय लोग सड़क पर जुटे और टावर लगाने की योजना पर अपनी आपत्ति दर्ज कराई। प्रदर्शनकारियों ने परियोजना पर दोबारा विचार करने की मांग उठाई।
ग्रामीणों के प्रदर्शन और सड़क जाम के कारण इलाके में कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उनकी चिंताओं का समाधान होने तक विरोध जारी रहेगा।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मामले में हस्तक्षेप करने और स्थानीय लोगों की आपत्तियों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कदम उठाने की मांग की।














