अनंतनाग, 05 अक्टूबर।
अनंतनाग जिले में पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अलग-अलग मामलों में छह संदिग्ध तस्करों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने उनके कब्जे से चरस, हेरोइन और नकदी बरामद की।
श्रीगुफवारा पुलिस ने खुर्शीद अहमद नेंगरू को पकड़ा। उसके पास से 70 ग्राम चरस बरामद हुई। वहीं बिजबेहरा पुलिस ने उबैद मजीद शाह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 15 ग्राम चरस जब्त की।
वोजपान इलाके में तलाशी अभियान के दौरान पुलिस ने मोहम्मद शमीम दास को गिरफ्तार किया। उसके पास से 15 ग्राम चरस बरामद की गई।
बिजबेहरा पुलिस की एक अन्य कार्रवाई में मुनीब अहमद गनी पकड़ा गया। उसके कब्जे से 14 ग्राम चरस बरामद हुई।
ची तरबल इलाके में पुलिस ने जुबैर अहमद पल्ला और दानिश मुश्ताक को गिरफ्तार किया। दोनों के पास से 3.7 ग्राम हेरोइन और 11,800 रुपये नकद बरामद किए गए।
पुलिस के अनुसार, सभी मामलों में आगे की जांच जारी है।













