Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
उत्तर प्रदेश
05 Oct, 2026

एमएलसी चुनाव के लिए भाजपा ने तेज की तैयारी, कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी

औरैया में शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर भाजपा की बैठक में मतदाता संपर्क, सूची सत्यापन और बूथ स्तर की तैयारियों की रणनीति तय की गई।

औरैया, 5 अक्टूबर।

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर भाजपा ने संगठनात्मक स्तर पर गतिविधियां बढ़ा दी हैं। सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय में जिला चुनाव संचालन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगरा खंड शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी ई. हरि किशोर तिवारी और स्नातक एमएलसी प्रत्याशी मानवेंद्र सिंह के समर्थन में चुनावी तैयारियों, मतदाता संपर्क और संगठन की आगामी रणनीति पर चर्चा हुई।

जिला प्रभारी दिनेश बाजपेई ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को उनके दायित्व सौंपते हुए शिक्षक एवं स्नातक मतदाताओं से व्यापक संपर्क करने के निर्देश दिए। उन्होंने मतदाता सूची का सत्यापन कराने के साथ पात्र मतदाताओं के साथ लगातार संवाद बनाए रखने को कहा। केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों तथा पार्टी की नीतियों को मतदाताओं तक पहुंचाने पर भी जोर दिया गया।

जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने कहा कि शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए संगठन ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। उन्होंने बूथ और क्षेत्र स्तर पर संपर्क अभियान को प्रभावी बनाने तथा कार्यकर्ताओं से समन्वय के साथ जिम्मेदारियां निभाने की बात कही।

बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे और विधायक गुड़िया कठेरिया ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। शिक्षक चुनाव संयोजक कौशल राजपूत और स्नातक चुनाव संयोजक यशवीर सिकरवार ने चुनाव को लेकर संगठन की तैयारियों की जानकारी दी।

बैठक के दौरान विशाल शुक्ला, मनु राजपूत, ऋषि पांडेय, भूरे चौबे, रजनीश पांडेय, कुलदीप दुबे, सौरभ भूषण शर्मा, अमरचंद्र राठौर, इंद्रपाल पाल, माधव राजपूत, प्रतीक सिंह, आशीष दुबे, दीक्षांत गुप्ता, देवेंद्र सेंगर, कुंवर सिंह बाथम, रामजी बाजपेई, राहुल गुप्ता, मोनू सेंगर, सौरभ राजपूत, नितिन अवस्थी, कन्हैया कठेरिया, रानी सेंगर, कोमल पोरवाल, सुमन नायक और अभिषेक त्रिपाठी मौजूद रहे।

|
वीडियो फीचर

CM Youth Conclave 2026: भोपाल में 20 हजार युवाओं से CM मोहन यादव का संवाद, जुबिन नौटियाल ने मचाई धूम


भोपाल में वर्ग-1 शिक्षक अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव की कोशिश; पुलिस ने रोका

मंडला में CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- विकास के आंकड़े सुन छाती पर लौटता है सांप #mpgovt

भोपाल में शुक्रवार रात महिलाओं का मार्च, एकजुटता का दिया संदेश #women #protest #mpnews

भोपाल में सनसनीखेज हत्या | IAS की गला रेतकर हत्या, 2 दिन पहले रखा नौकर गायब

MP BJP कोर कमेटी की बड़ी बैठक - CM मोहन यादव, संगठन पदाधिकारी रहेंगे मौजूद | BJP का बड़ा मंथन

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

20° / 34°

Clear

ट्रेंडिंग न्यूज़