Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
राजस्थान
05 Oct, 2026

फायर फाइटर्स के समर्थन में धरना, शहीद का दर्जा और नियमितीकरण की मांग

जोधपुर में ठेका व संविदा अग्निशमन कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट के बाहर धरना देकर मृत फायर फाइटर्स के परिवारों को मुआवजा और कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग की।

जोधपुर, 5 अक्टूबर।

हाल ही में एक फैक्ट्री में हुए भीषण अग्निकांड में झुलसे और जान गंवाने वाले अग्निशमन कर्मचारियों के समर्थन में सोमवार को ठेका व संविदा अग्निशमन कर्मियों सहित अन्य लोगों ने कलेक्ट्रेट के बाहर धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर मृत कर्मचारियों को शहीद का दर्जा देने, उनके परिवारों को आर्थिक सहायता देने और ठेका व संविदा कर्मचारियों को नियमित करने सहित कई मांगें रखीं।

ज्ञापन में बताया गया कि हाल में एक रासायनिक फैक्ट्री में आग बुझाने के दौरान अचानक हुए विस्फोट में कई ठेका अग्निशमन कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए थे। उपचार के दौरान तीन कर्मचारियों की मौत हो गई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि इन कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने और लोगों की सुरक्षा के लिए अपनी जान जोखिम में डाली। घटना के बाद मृत कर्मचारियों के परिवारों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है, वहीं घायल कर्मियों को भी इलाज और आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ज्ञापन में तीनों मृत कर्मचारियों को शहीद का दर्जा देने, उनके परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और एक पात्र आश्रित को सरकारी नौकरी देने की मांग की गई। घायल कर्मचारियों के लिए निशुल्क उपचार, 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और जरूरी मदद उपलब्ध कराने की मांग भी रखी गई।

प्रदर्शनकारियों ने लंबे समय से अग्निशमन विभाग में कार्यरत सभी ठेका व संविदा कर्मचारियों को उनकी सेवा अवधि और अनुभव के आधार पर नियमित करने की मांग की। नियमितीकरण होने तक कर्मचारियों की सेवा निरंतर और सुरक्षित रखने तथा सभी ठेका अग्निशमन कर्मियों का पर्याप्त दुर्घटना एवं जीवन बीमा कराने की मांग भी ज्ञापन में शामिल रही।

इसके अलावा कोरोना महामारी के दौरान दी गई सेवाओं और वर्षों की जोखिमपूर्ण ड्यूटी को सेवा अनुभव में विशेष महत्व देने, ठेका कर्मचारियों के वेतन और सेवा शर्तों की नियमित समीक्षा करने तथा वेतन-मानदेय बढ़ाकर सम्मानजनक पारिश्रमिक निर्धारित करने की मांग की गई।

|
वीडियो फीचर

CM Youth Conclave 2026: भोपाल में 20 हजार युवाओं से CM मोहन यादव का संवाद, जुबिन नौटियाल ने मचाई धूम


भोपाल में वर्ग-1 शिक्षक अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव की कोशिश; पुलिस ने रोका

मंडला में CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- विकास के आंकड़े सुन छाती पर लौटता है सांप #mpgovt

भोपाल में शुक्रवार रात महिलाओं का मार्च, एकजुटता का दिया संदेश #women #protest #mpnews

भोपाल में सनसनीखेज हत्या | IAS की गला रेतकर हत्या, 2 दिन पहले रखा नौकर गायब

MP BJP कोर कमेटी की बड़ी बैठक - CM मोहन यादव, संगठन पदाधिकारी रहेंगे मौजूद | BJP का बड़ा मंथन

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

20° / 34°

Clear

ट्रेंडिंग न्यूज़