Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
बिहार
05 Oct, 2026

नाथनगर स्कूल में महिला शिक्षिकाओं से दुर्व्यवहार के आरोप, जांच के आदेश

नाथनगर के मध्य विद्यालय में महिला शिक्षिकाओं ने प्रधानाध्यापक समेत कुछ पुरुष शिक्षकों पर दुर्व्यवहार और मानसिक उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं, जिसके बाद शिक्षा विभाग ने जांच के निर्देश दिए हैं।

भागलपुर, 5 अक्टूबर।

नाथनगर प्रखंड के एक मध्य विद्यालय में महिला शिक्षिकाओं के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विद्यालय की महिला शिक्षिकाओं ने प्रधानाध्यापक सहित कुछ पुरुष शिक्षकों पर अशोभनीय व्यवहार, अभद्र टिप्पणियां, अनुचित इशारे और मानसिक उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं।

शिक्षिकाओं के अनुसार, इस तरह के व्यवहार से विद्यालय का शैक्षणिक वातावरण प्रभावित हुआ है और उन्हें मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मामले की पहली शिकायत 17 सितंबर को सरकार के सहयोग पोर्टल पर दर्ज कराई गई थी। इसके बाद शिकायत विभागीय अधिकारियों के संज्ञान में पहुंची।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय ने 22 सितंबर को जांच के निर्देश दिए। इसके तहत प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नाथनगर को विद्यालय का निरीक्षण कर आरोपों की वास्तविकता की पड़ताल करने और जांच प्रतिवेदन जल्द उपलब्ध कराने को कहा गया है।

महिला शिक्षिकाओं ने जिला प्रशासन को भी लिखित आवेदन देकर न्याय की मांग की है। उन्होंने विद्यालय में सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग उठाई है।

 

|
वीडियो फीचर

CM Youth Conclave 2026: भोपाल में 20 हजार युवाओं से CM मोहन यादव का संवाद, जुबिन नौटियाल ने मचाई धूम


भोपाल में वर्ग-1 शिक्षक अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव की कोशिश; पुलिस ने रोका

मंडला में CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- विकास के आंकड़े सुन छाती पर लौटता है सांप #mpgovt

भोपाल में शुक्रवार रात महिलाओं का मार्च, एकजुटता का दिया संदेश #women #protest #mpnews

भोपाल में सनसनीखेज हत्या | IAS की गला रेतकर हत्या, 2 दिन पहले रखा नौकर गायब

MP BJP कोर कमेटी की बड़ी बैठक - CM मोहन यादव, संगठन पदाधिकारी रहेंगे मौजूद | BJP का बड़ा मंथन

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

20° / 34°

Clear

ट्रेंडिंग न्यूज़