Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
हरियाणा
05 Oct, 2026

सोनीपत में 11 अक्टूबर को स्वच्छता महाकुंभ, 5000 लोग लेंगे हिस्सा

सोनीपत में 11 अक्टूबर को होने वाले स्वच्छता महाकुंभ में 5,000 समाजसेवी, सफाई मित्र और जनप्रतिनिधि शहर को स्वच्छ बनाने का संकल्प लेंगे।

सोनीपत, 05 अक्टूबर।

सोनीपत में स्वच्छता के प्रति जनभागीदारी बढ़ाने के लिए 11 अक्टूबर को स्वच्छता महाकुंभ आयोजित किया जाएगा। इसमें 5,000 समाजसेवी, सफाई मित्र और जनप्रतिनिधि शामिल होकर शहर को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाने का संकल्प लेंगे।

प्रदेशभर में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम अपने रिकॉर्ड में दर्ज करेगी। आयोजन की तैयारियों को लेकर सोमवार को नगर निगम मेयर राजीव जैन ने अधिकारियों के साथ बैठक की और पार्षदों से संवाद किया।

बैठक में तय किया गया कि कार्यक्रम सेक्टर 4 में निगम के निर्माणाधीन भवन के पास होगा। अधिक से अधिक लोगों का स्वच्छता पोर्टल पर पंजीयन कराने की रणनीति भी बनाई गई।

मेयर ने पार्षदों से अपने-अपने वार्ड की नागरिक समितियों के सदस्यों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को अभियान से जोड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है और सभी को अभियान में श्रमदान करना चाहिए।

राजीव जैन ने बताया कि नगर निगम घरों और दुकानों से निकलने वाले कचरे के साथ निर्माण सामग्री के कचरे, खंडित मूर्तियों, पूजा सामग्री, पुराने कपड़ों और प्लास्टिक कचरे के प्रबंधन की कार्य योजना भी तैयार कर रहा है।

नगर निगम आयुक्त हर्षित कुमार ने बताया कि स्वच्छता महाकुंभ के लिए अब तक 2,000 से अधिक लोगों ने पंजीयन कर अपनी सहमति दी है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता को लेकर जल्द ही विशेषज्ञ टीम के माध्यम से व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

बैठक में सह आयुक्त मीतू धनखड़, स्वच्छ भारत मिशन के कार्यकारी अभियंता अश्वनी दहिया, मुख्य सफाई निरीक्षक साहब सिंह, सतेन्द्र दहिया और अभियंता रमेश जून मौजूद रहे।

|
वीडियो फीचर

CM Youth Conclave 2026: भोपाल में 20 हजार युवाओं से CM मोहन यादव का संवाद, जुबिन नौटियाल ने मचाई धूम


भोपाल में वर्ग-1 शिक्षक अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव की कोशिश; पुलिस ने रोका

मंडला में CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- विकास के आंकड़े सुन छाती पर लौटता है सांप #mpgovt

भोपाल में शुक्रवार रात महिलाओं का मार्च, एकजुटता का दिया संदेश #women #protest #mpnews

भोपाल में सनसनीखेज हत्या | IAS की गला रेतकर हत्या, 2 दिन पहले रखा नौकर गायब

MP BJP कोर कमेटी की बड़ी बैठक - CM मोहन यादव, संगठन पदाधिकारी रहेंगे मौजूद | BJP का बड़ा मंथन

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

20° / 34°

Clear

ट्रेंडिंग न्यूज़