Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
हिमाचल प्रदेश
05 Oct, 2026

मंडी में राशन आपूर्ति पर सख्ती, 871 दुकानों की ई-पॉस व्यवस्था पूरी

मंडी में सार्वजनिक वितरण कमेटी की बैठक में आवश्यक वस्तुओं की नियमित आपूर्ति, दुकानों के निरीक्षण और डिजिटल राशन सेवाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए।

मंडी, 5 अक्टूबर।

सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत उपभोक्ताओं को आवश्यक वस्तुओं की नियमित और गुणवत्तापूर्ण आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय के वीसी कक्ष में सार्वजनिक वितरण कमेटी की बैठक हुई। इसमें राशन की उपलब्धता, गुणवत्ता नियंत्रण, बाजार निरीक्षण और राशन कार्ड से जुड़ी डिजिटल सेवाओं की स्थिति की समीक्षा की गई।

उपायुक्त ने अधिकारियों से कहा कि उपभोक्ताओं को जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति में किसी तरह की कमी नहीं होनी चाहिए। बाजारों और उचित मूल्य की दुकानों का नियमित निरीक्षण करने तथा गड़बड़ी मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में बताया गया कि जनवरी से अगस्त 2026 के बीच जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से उपभोक्ताओं को 31,066.8 मीट्रिक टन आटा, 19,192.4 मीट्रिक टन चावल, 3,699.3 मीट्रिक टन दालें, 3,578 मीट्रिक टन चीनी, 25,33,934 लीटर खाद्य तेल और 1,216.4 मीट्रिक टन नमक वितरित किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि इसी अवधि में विभिन्न नियंत्रण आदेशों के तहत जिले में 6,487 निरीक्षण किए गए। कार्रवाई के दौरान 4,787 किलोग्राम पॉलीथीन जब्त कर 36,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया। उचित मूल्य की दुकानों, थोक गोदामों और मिलों में मिली अनियमितताओं पर 78,664 रुपये का जुर्माना लगाया गया।

इसके अलावा 1,190 किलोग्राम फल एवं सब्जियां जब्त कर 67,110 रुपये का जुर्माना वसूला गया। 68 एलपीजी सिलेंडर भी जब्त किए गए और 1,09,250 रुपये का जुर्माना वसूला गया। जनवरी से अगस्त तक विभाग ने कुल 2,91,024 रुपये का जुर्माना वसूल किया।

बैठक में बताया गया कि जिले की सभी 871 उचित मूल्य की दुकानों को ई-पॉस मशीनें उपलब्ध करा दी गई हैं और विक्रेताओं व डिपो धारकों को इनके संचालन का प्रशिक्षण भी दिया गया है। आधार सीडिंग का काम शत-प्रतिशत पूरा हो चुका है, जबकि मोबाइल सीडिंग 96.59 प्रतिशत तक हो गई है। ई-केवाईसी को पूरी तरह पूरा करने के लिए फेस ई-केवाईसी की प्रक्रिया भी जारी है।

|
वीडियो फीचर

CM Youth Conclave 2026: भोपाल में 20 हजार युवाओं से CM मोहन यादव का संवाद, जुबिन नौटियाल ने मचाई धूम


भोपाल में वर्ग-1 शिक्षक अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव की कोशिश; पुलिस ने रोका

मंडला में CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- विकास के आंकड़े सुन छाती पर लौटता है सांप #mpgovt

भोपाल में शुक्रवार रात महिलाओं का मार्च, एकजुटता का दिया संदेश #women #protest #mpnews

भोपाल में सनसनीखेज हत्या | IAS की गला रेतकर हत्या, 2 दिन पहले रखा नौकर गायब

MP BJP कोर कमेटी की बड़ी बैठक - CM मोहन यादव, संगठन पदाधिकारी रहेंगे मौजूद | BJP का बड़ा मंथन

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

20° / 34°

Clear

ट्रेंडिंग न्यूज़