Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
महाराष्ट्र
05 Oct, 2026

मालाड में नशीले पदार्थ के कथित ओवरडोज से 19 वर्षीय युवक की मौत

मालाड के अप्पा पाड़ा इलाके में नशीले पदार्थ का कथित ओवरडोज होने के बाद 19 वर्षीय अमन सोनी की इलाज के दौरान मौत हो गई।

मुंबई, 05 अक्टूबर।

मालाड पूर्व के अप्पा पाड़ा इलाके में नशीले पदार्थ के कथित ओवरडोज से 19 वर्षीय अमन सोनी की मौत हो गई। मामले की जांच कुरार पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।

कुरार पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक गजानन देशमाने ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौत की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो सकेगी।

स्थानीय जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब 11 बजे अप्पा पाड़ा के बुवासावली मैदान क्षेत्र में स्थित सार्वजनिक शौचालय में कुछ युवक नशीले पदार्थ का इंजेक्शन ले रहे थे। इसी दौरान अमन की तबीयत अचानक बिगड़ गई।

गंभीर हालत में उसे तत्काल गीतांजलि अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार शुरू किया गया। हालत में सुधार नहीं होने पर अमन को मावली अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलने के बाद कुरार पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए शताब्दी अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम तथा चिकित्सकीय रिपोर्ट के बाद मौत की वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है।

घटना के बाद अप्पा पाड़ा के सार्वजनिक शौचालय में कथित रूप से खुलेआम नशीले पदार्थों के सेवन का मुद्दा भी सामने आया है। स्थानीय नागरिकों ने मामले की गहराई से जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

|
वीडियो फीचर

CM Youth Conclave 2026: भोपाल में 20 हजार युवाओं से CM मोहन यादव का संवाद, जुबिन नौटियाल ने मचाई धूम


भोपाल में वर्ग-1 शिक्षक अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव की कोशिश; पुलिस ने रोका

मंडला में CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- विकास के आंकड़े सुन छाती पर लौटता है सांप #mpgovt

भोपाल में शुक्रवार रात महिलाओं का मार्च, एकजुटता का दिया संदेश #women #protest #mpnews

भोपाल में सनसनीखेज हत्या | IAS की गला रेतकर हत्या, 2 दिन पहले रखा नौकर गायब

MP BJP कोर कमेटी की बड़ी बैठक - CM मोहन यादव, संगठन पदाधिकारी रहेंगे मौजूद | BJP का बड़ा मंथन

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

20° / 34°

Clear

ट्रेंडिंग न्यूज़