Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
उत्तर प्रदेश
05 Oct, 2026

जवान की अंतिम विदाई में पहुंचे चार शव

सुल्तानपुर में हुए सड़क हादसे में सेना के जवान का पार्थिव शरीर लेकर देवरिया लौट रहे उनके बेटे समेत चार लोगों की मौत हो गई।

देवरिया, 05 अक्टूबर।

सुल्तानपुर में हुए भीषण सड़क हादसे के बाद सोमवार को गहिला दुधैला गांव में एक साथ चार शव पहुंचने से शोक छा गया। ये सभी लोग सेना के सूबेदार मेजर सत्यवान सिंह का पार्थिव शरीर लेकर देवरिया लौट रहे थे। मृतकों में सत्यवान सिंह का 18 वर्षीय इकलौता बेटा गौरव सिंह, 55 वर्षीय बड़े भाई रामसमुझ, 35 वर्षीय रिश्ते के भतीजे राजन सिंह और एंबुलेंस चालक जसपाल सिंह शामिल हैं। सत्यवान सिंह की चंडीगढ़ स्थित सेना के कमांड अस्पताल में किडनी प्रत्यारोपण के तीन दिन बाद मृत्यु हुई थी। इसके बाद पंचकूला से उनका पार्थिव शरीर एंबुलेंस से गांव लाया जा रहा था। रविवार सुबह करीब 8:15 बजे सुल्तानपुर जिले में अयोध्या सीमा के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हलियापुर के निकट एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। टक्कर में सवार लोग गंभीर रूप से घायल हुए। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया। सत्यवान सिंह का पार्थिव शरीर हलियापुर थाने में रखा गया, जबकि चारों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए। प्रक्रिया पूरी होने के बाद देर शाम शव देवरिया रवाना किए गए।

सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे दो एंबुलेंस से शव गांव पहुंचे तो परिजनों के विलाप से माहौल गमगीन हो गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण अंतिम दर्शन के लिए पहुंच गए। सत्यवान सिंह की पत्नी सरोजनी देवी पति का पार्थिव शरीर देखकर बेसुध हो गईं। बेटे और बड़े भाई की मौत ने परिवार की पीड़ा और बढ़ा दी। मृतक राजन सिंह सभासद भी थे और उनका शव रुद्रपुर के भरटोली वार्ड स्थित घर ले जाया गया। अंतिम दर्शन के बाद चारों शवों को रुद्रपुर के बथुआ नदी किनारे बैकुण्ठ धाम ले जाया गया, जहां अलग-अलग चिताएं तैयार की गईं। अंतिम यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए और भारत माता की जय तथा सत्यवान सिंह अमर रहे के नारे लगाए। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही समेत क्षेत्रीय नेता भी अंतिम विदाई में पहुंचे। परिजनों के अनुसार, सभी लोग सत्यवान सिंह को पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार के लिए गांव ला रहे थे, लेकिन रास्ते में यह त्रासदी हो गई। सरोजनी देवी ने जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी और पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर को पत्र देकर मुख्यमंत्री से प्रत्येक आश्रित परिवार के लिए पांच-पांच करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता, गांव में सत्यवान सिंह के नाम पर भव्य तोरण द्वार, उनके नाम से पेट्रोल पंप और परिवार के सदस्यों को सरकारी नौकरी देने की मांग की है।

|
वीडियो फीचर

CM Youth Conclave 2026: भोपाल में 20 हजार युवाओं से CM मोहन यादव का संवाद, जुबिन नौटियाल ने मचाई धूम


भोपाल में वर्ग-1 शिक्षक अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव की कोशिश; पुलिस ने रोका

मंडला में CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- विकास के आंकड़े सुन छाती पर लौटता है सांप #mpgovt

भोपाल में शुक्रवार रात महिलाओं का मार्च, एकजुटता का दिया संदेश #women #protest #mpnews

भोपाल में सनसनीखेज हत्या | IAS की गला रेतकर हत्या, 2 दिन पहले रखा नौकर गायब

MP BJP कोर कमेटी की बड़ी बैठक - CM मोहन यादव, संगठन पदाधिकारी रहेंगे मौजूद | BJP का बड़ा मंथन

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

20° / 34°

Clear

ट्रेंडिंग न्यूज़