Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
हरियाणा
06 Oct, 2026

मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे, हरियाणा में 23 जिलों में विकसित भारत सभाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर हरियाणा में सेवा संकल्प अभियान के तहत 23 जिलों में विकसित भारत संकल्प सभाएं और सेवा ज्योति यात्रा आयोजित होगी।

गुरुग्राम, 06 अक्टूबर।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष सात अक्टूबर को पूरे होने जा रहे हैं। इस अवसर पर हरियाणा में सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा, जनभागीदारी और सुशासन से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि सात अक्टूबर को प्रदेश के 23 जिलों में विकसित भारत संकल्प सभाएं होंगी। प्रधानमंत्री दिल्ली से इन कार्यक्रमों को संबोधित करेंगे। गुरुग्राम में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शामिल होंगे। वे लेजर वैली स्थित शिरोमणि महाराणा प्रताप स्वर्ण जयंती पार्क से सिग्नेचर टावर चौक तक निकलने वाली सेवा ज्योति यात्रा में भी शामिल होंगे और सेवा ज्योति मशाल स्थापित करेंगे।

डॉ. गुप्ता ने कहा कि सात अक्टूबर 2001 को नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शासन और जनसेवा की जिम्मेदारी संभाली थी। उनके अनुसार 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन सेवा, सुशासन और राष्ट्र सर्वोपरि की भावना को समर्पित रहा है। युवा, किसान, गरीब और महिला सशक्तिकरण उनकी नीतियों के प्रमुख केंद्र रहे हैं।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और विधायकों से संवाद के दौरान स्वच्छता, प्राकृतिक खेती और जल संरक्षण को प्राथमिकता देने की बात कही है। किसानों को छोटे समूहों में प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूक करने की जरूरत बताई गई।

पंजाब और उत्तर प्रदेश चुनावों पर उन्होंने दोनों राज्यों में भाजपा की जीत का दावा किया। इस दौरान भाजपा के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

|
वीडियो फीचर

CM Youth Conclave 2026: भोपाल में 20 हजार युवाओं से CM मोहन यादव का संवाद, जुबिन नौटियाल ने मचाई धूम


भोपाल में वर्ग-1 शिक्षक अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव की कोशिश; पुलिस ने रोका

मंडला में CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- विकास के आंकड़े सुन छाती पर लौटता है सांप #mpgovt

भोपाल में शुक्रवार रात महिलाओं का मार्च, एकजुटता का दिया संदेश #women #protest #mpnews

भोपाल में सनसनीखेज हत्या | IAS की गला रेतकर हत्या, 2 दिन पहले रखा नौकर गायब

MP BJP कोर कमेटी की बड़ी बैठक - CM मोहन यादव, संगठन पदाधिकारी रहेंगे मौजूद | BJP का बड़ा मंथन

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

20° / 34°

Clear

ट्रेंडिंग न्यूज़