Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
हरियाणा
06 Oct, 2026

41 साल पुराने 28 एकड़ जमीन विवाद में पूर्व सरपंच गिरफ्तार, फर्जी रिकॉर्ड का आरोप

हिसार के बरवाला क्षेत्र में 28 एकड़ जमीन के कथित फर्जी राजस्व रिकॉर्ड से जुड़े 41 साल पुराने मामले में 76 वर्षीय पूर्व सरपंच को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

हिसार, 06 अक्टूबर।

बरवाला क्षेत्र की ढाणी खान बहादुर, ढाणी गारण और ढाणी मिरदाद की संयुक्त पंचायत से जुड़े 41 साल पुराने जमीन विवाद में पुलिस ने 76 वर्षीय पूर्व सरपंच शिवलाल को गिरफ्तार किया है। मामला करीब 28 एकड़ भूमि के राजस्व रिकॉर्ड में कथित हेराफेरी और फर्जी दस्तावेज तैयार करने के आरोपों से जुड़ा है। अदालत ने आरोपी को 8 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

शिकायतकर्ता देवी दयाल सिंगला की शिकायत के अनुसार वर्ष 1985 में उनके पिता कुलवंत राय के नाम दर्ज करीब 28 एकड़ जमीन की गिरदावरी कथित रूप से पंचायत के नाम कर दी गई थी। तत्कालीन सरपंच शिवलाल समेत अन्य लोगों पर फर्जी राजस्व रिकॉर्ड तैयार कर जमीन पर कब्जे की साजिश का आरोप लगाया गया था।

मामले में वर्ष 2016 में एफआईआर दर्ज हुई थी। पुलिस ने बाद में इसे बंद करने की रिपोर्ट तैयार की, लेकिन जमीन से जुड़े दीवानी मुकदमे में शिकायतकर्ता पक्ष के पक्ष में 22 जनवरी 2026 को फैसला आने के बाद जांच फिर शुरू हुई। 18 अप्रैल को आगे की जांच के आदेश दिए गए।

पुलिस के अनुसार 14 अक्टूबर 1985 के कथित आदेश और पंचायत प्रस्ताव के आधार पर गिरदावरी में बदलाव किया गया था, लेकिन संबंधित मूल दस्तावेज जांच के दौरान नहीं मिले। पुलिस अब राजस्व और पंचायत विभाग से पुराने रिकॉर्ड जुटा रही है। धोखाधड़ी की धारा भी जोड़ी गई है और अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच जारी है।

|
वीडियो फीचर

CM Youth Conclave 2026: भोपाल में 20 हजार युवाओं से CM मोहन यादव का संवाद, जुबिन नौटियाल ने मचाई धूम


भोपाल में वर्ग-1 शिक्षक अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव की कोशिश; पुलिस ने रोका

मंडला में CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- विकास के आंकड़े सुन छाती पर लौटता है सांप #mpgovt

भोपाल में शुक्रवार रात महिलाओं का मार्च, एकजुटता का दिया संदेश #women #protest #mpnews

भोपाल में सनसनीखेज हत्या | IAS की गला रेतकर हत्या, 2 दिन पहले रखा नौकर गायब

MP BJP कोर कमेटी की बड़ी बैठक - CM मोहन यादव, संगठन पदाधिकारी रहेंगे मौजूद | BJP का बड़ा मंथन

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

20° / 34°

Clear

ट्रेंडिंग न्यूज़