Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
हरियाणा
06 Oct, 2026

चाकू के बल पर मोबाइल और नकदी लूटने वाले दो आरोपित गिरफ्तार, नाबालिग भी शामिल

गुरुग्राम में पटौदी रोड पर चाकू दिखाकर मोबाइल, नकदी और बैग लूटने के मामले में पुलिस ने 19 वर्षीय युवक और नाबालिग को गिरफ्तार किया है।

गुरुग्राम, 06 अक्टूबर।

पटौदी रोड पर चाकू दिखाकर हुई लूट के मामले में सेक्टर-10 थाना पुलिस ने दो आरोपितों को पकड़ा है। इनमें 19 वर्षीय युवक और एक नाबालिग शामिल हैं। पुलिस ने आरोपितों के पास से पीड़ित का लूटा हुआ मोबाइल बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार एक अक्टूबर को पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि वह अपने गांव से सरस्वती एन्क्लेव आया था। सुबह करीब पांच बजे पटौदी रोड से उतरकर एफ-ब्लॉक स्थित शिव मंदिर के पास पहुंचने पर कुछ युवकों ने उसे घेर लिया। चाकू के बल पर डराने के बाद उसके साथ मारपीट की गई और मोबाइल फोन, 850 रुपये तथा बैग लेकर आरोपित फरार हो गए।

शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सहायता से आरोपितों की तलाश शुरू की। तीन अक्टूबर को रामपुरा चौक के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-48 से दोनों को पकड़ लिया गया। गिरफ्तार युवक की पहचान 19 वर्षीय प्रिंस के रूप में हुई, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के दरौली गांव का निवासी है और फिलहाल सरस्वती एन्क्लेव में रह रहा था।

दोनों को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे नशे के आदी हैं और उसकी पूर्ति के लिए वारदात की। पुलिस अन्य घटनाओं में उनकी भूमिका की भी जांच कर रही है।

|
वीडियो फीचर

CM Youth Conclave 2026: भोपाल में 20 हजार युवाओं से CM मोहन यादव का संवाद, जुबिन नौटियाल ने मचाई धूम


भोपाल में वर्ग-1 शिक्षक अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव की कोशिश; पुलिस ने रोका

मंडला में CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- विकास के आंकड़े सुन छाती पर लौटता है सांप #mpgovt

भोपाल में शुक्रवार रात महिलाओं का मार्च, एकजुटता का दिया संदेश #women #protest #mpnews

भोपाल में सनसनीखेज हत्या | IAS की गला रेतकर हत्या, 2 दिन पहले रखा नौकर गायब

MP BJP कोर कमेटी की बड़ी बैठक - CM मोहन यादव, संगठन पदाधिकारी रहेंगे मौजूद | BJP का बड़ा मंथन

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

20° / 34°

Clear

ट्रेंडिंग न्यूज़