Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
छत्तीसगढ़
07 Oct, 2026

छत्तीसगढ़ में आज 90 विधानसभा क्षेत्रों में निकलेगी सेवा ज्योति यात्रा

सेवा संकल्प अभियान के तहत छत्तीसगढ़ के सभी सांगठनिक जिलों और 90 विधानसभा क्षेत्रों में बुधवार को सेवा ज्योति यात्रा निकाली जाएगी।

रायपुर, 07 अक्टूबर।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा की ओर से चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को छत्तीसगढ़ में सेवा ज्योति यात्रा निकाली जाएगी।

पार्टी के अनुसार प्रदेश के सभी सांगठनिक जिलों और 90 विधानसभा क्षेत्रों में एक साथ यात्रा का आयोजन होगा। यात्रा सुबह 9 बजे शुरू की जाएगी।

यात्रा में मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद, विधायक, प्रदेश पदाधिकारी और वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी रहेगी। रायपुर शहर और ग्रामीण क्षेत्र में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, सांसद बृजमोहन अग्रवाल सहित संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होंगे।

बिलासपुर में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, कवर्धा में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और दुर्ग-भिलाई में मंत्री गजेन्द्र यादव की मौजूदगी रहेगी। बेमेतरा में मंत्री दयालदास बघेल, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में टंकराम वर्मा और बस्तर में केदार कश्यप शामिल होंगे।

जांजगीर-चांपा में गुरु खुशवंत साहेब, कोरबा में लखनलाल देवांगन और रायगढ़ में ओ.पी. चौधरी की उपस्थिति प्रस्तावित है। बलरामपुर में रामविचार नेताम और मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में श्यामबिहारी जायसवाल शामिल होंगे।

जशपुर, सरगुजा और सूरजपुर में केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी रहेगी। अलग-अलग जिलों में सांसद, विधायक और संगठन पदाधिकारी भी यात्रा में शामिल होंगे।

गरियाबंद में सांसद रूपकुमारी चौधरी, महासमुंद में विजय बघेल, राजनांदगांव में संतोष पांडेय, नारायणपुर में भोजराज नाग, दंतेवाड़ा में महेश कश्यप, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में राधेश्याम राठिया और कोरिया में चिंतामणि महाराज की सहभागिता रहेगी।

भाजपा के अनुसार यात्रा के जरिए जनसेवा, सुशासन और विकसित भारत के संकल्प को जनभागीदारी से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। कई जगह बाइक रैली, पदयात्रा, सेवा ज्योति कलश और संकल्प सभा भी आयोजित होगी।

पार्टी ने स्थानीय सांसदों, विधायकों और विभिन्न आयोग, निगम-मंडलों के अध्यक्षों तथा वरिष्ठ पदाधिकारियों से भी अपने क्षेत्रों के कार्यक्रमों में शामिल होने की अपेक्षा की है।

|
वीडियो फीचर

CM Youth Conclave 2026: भोपाल में 20 हजार युवाओं से CM मोहन यादव का संवाद, जुबिन नौटियाल ने मचाई धूम


भोपाल में वर्ग-1 शिक्षक अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव की कोशिश; पुलिस ने रोका

मंडला में CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- विकास के आंकड़े सुन छाती पर लौटता है सांप #mpgovt

भोपाल में शुक्रवार रात महिलाओं का मार्च, एकजुटता का दिया संदेश #women #protest #mpnews

भोपाल में सनसनीखेज हत्या | IAS की गला रेतकर हत्या, 2 दिन पहले रखा नौकर गायब

MP BJP कोर कमेटी की बड़ी बैठक - CM मोहन यादव, संगठन पदाधिकारी रहेंगे मौजूद | BJP का बड़ा मंथन

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

20° / 34°

Clear

ट्रेंडिंग न्यूज़