गुवाहाटी, 07 अक्टूबर।
असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने बुधवार को भाजपा की वरिष्ठ नेत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री और पार्टी की मार्गदर्शक विजया चक्रवर्ती को जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विजया चक्रवर्ती ने लंबे सार्वजनिक जीवन में असम की जनता की सेवा पूरी निष्ठा और अथक परिश्रम से की है। प्रदेश में भाजपा के संगठनात्मक आधार को मजबूत करने में उनके योगदान को भी उन्होंने महत्वपूर्ण बताया।
सरमा ने कहा कि चक्रवर्ती का स्नेह, आत्मीयता और अनुभव से मिला मार्गदर्शन उन्हें तथा अन्य कार्यकर्ताओं को जनसेवा के लिए अधिक समर्पण के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विजया चक्रवर्ती जैसी अनुभवी और स्नेहशील मार्गदर्शक का साथ उनके लिए विशेष आशीर्वाद है।
उन्होंने मां कामाख्या और महापुरुष श्रीमंत शंकरदेव से प्रार्थना की कि विजया चक्रवर्ती को स्वस्थ, दीर्घायु तथा सुख-शांति से भरपूर जीवन मिले।














