गुवाहाटी, 07 अक्टूबर।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा ने बुधवार को देशभर में सेवा ज्योति कलश यात्रा निकाली। यह आयोजन पार्टी के एक महीने तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत किया गया।
असम में भी अलग-अलग स्थानों पर सेवा ज्योति कलश यात्राएं आयोजित की गईं। गुवाहाटी के ज्योति-बिष्णु कला मंदिर में हुए कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा शामिल हुए।
कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप सैकिया भी मौजूद रहे। इस दौरान सेवा ज्योति कलश यात्रा के माध्यम से अभियान से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चल रहा है। इसके तहत जनसेवा और सामाजिक सहभागिता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
अभियान में विकसित भारत-2047 के लक्ष्य से जुड़े कार्यक्रम भी शामिल हैं। सेवा ज्योति कलश यात्रा को इसी अभियान के प्रमुख कार्यक्रमों में रखा गया है।














