रायपुर, 07 अक्टूबर।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा बुधवार को छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में सेवा ज्योति यात्रा निकालेगी। यह आयोजन सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत किया जा रहा है।
राजधानी रायपुर में मुख्य कार्यक्रम इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित होगा। इसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, सांसद बृजमोहन अग्रवाल सहित भाजपा के अन्य नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे।
यात्रा के तहत प्रदेश की सभी 90 विधानसभा सीटों में ज्योति कलश रथ पहुंचेंगे। कार्यक्रम के दौरान एलईडी मंचों के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण किया जाएगा।
पार्टी कार्यकर्ता इस संबोधन को सुनेंगे। सेवा ज्योति यात्रा के आयोजन को लेकर भाजपा ने प्रदेशभर में तैयारियां पूरी की हैं।
जिलों और विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम की जिम्मेदारियां पार्टी कार्यकर्ताओं को सौंपी गई हैं।













