गुवाहाटी, 07 अक्टूबर।
गुवाहाटी के पलटन बाजार क्षेत्र में पुलिस ने एक होटल से पांच बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार तड़के इलाके के कई होटलों में अभियान चलाया था।
पुलिस के अनुसार, होटल विंटेज में संदिग्ध परिस्थितियों में ठहरे पांचों लोगों को हिरासत में लिया गया। इसके बाद उनकी पहचान और दस्तावेजों की जांच शुरू की गई है।
पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि पांचों बांग्लादेशी नागरिक असम में कब पहुंचे और उन्होंने यहां प्रवेश किस माध्यम से किया।
पलटन बाजार इलाके के अन्य होटलों में भी पुलिस का जांच अभियान जारी है। मामले को लेकर विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।














