Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
बिहार
07 Oct, 2026

कटिहार में पुलिस-एसटीएफ ने दो युवकों को हथियारों के साथ दबोचा

कटिहार में पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में दो युवकों को देसी कट्टा, आठ जिंदा कारतूस, नौ खोखे और दो मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया।

कटिहार, 07 अक्टूबर।

कटिहार जिला पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने बरारी थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों पर किसी बड़ी आपराधिक घटना की योजना बनाने का आरोप है। कार्रवाई तरियानी पुल के पास की गई।

पुलिस के अनुसार, बरारी थानाध्यक्ष और एसटीएफ टीम को सूचना मिली थी कि तरियानी पुल के समीप दो संदिग्ध युवक हथियारों के साथ मौजूद हैं और किसी वारदात की तैयारी कर रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की।

पुलिस को देखते ही दोनों युवक भागने लगे। जवानों ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से एक अवैध देसी कट्टा, आठ जिंदा कारतूस, नौ खोखे और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए।

गिरफ्तार युवकों की पहचान बरारी थाना क्षेत्र के बकिया रानीचक निवासी 21 वर्षीय सन्नी कुमार यादव, पिता बब्लू यादव और कौवामोर निवासी 20 वर्षीय मो. अल्फाज, पिता जाकिर हुसैन के रूप में हुई है।

दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, जिले में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष अभियान जारी है। बीते 24 घंटे में अलग-अलग मामलों में कुल 75 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

इनमें विभिन्न मामलों में वांछित 35, जमानतीय वारंट के 35 और गैर-जमानतीय वारंट के पांच आरोपी शामिल हैं। शराब से जुड़े मामलों में भी 20 गिरफ्तारियां हुई हैं।

इसके अलावा हत्या के मामलों में पांच, आर्म्स एक्ट में तीन और एनडीपीएस एक्ट में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। वाहन जांच के दौरान 69,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में देशी-विदेशी शराब, 47.43 ग्राम स्मैक, वाहन और नकदी भी जब्त की है।

|
वीडियो फीचर

CM Youth Conclave 2026: भोपाल में 20 हजार युवाओं से CM मोहन यादव का संवाद, जुबिन नौटियाल ने मचाई धूम


भोपाल में वर्ग-1 शिक्षक अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव की कोशिश; पुलिस ने रोका

मंडला में CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- विकास के आंकड़े सुन छाती पर लौटता है सांप #mpgovt

भोपाल में शुक्रवार रात महिलाओं का मार्च, एकजुटता का दिया संदेश #women #protest #mpnews

भोपाल में सनसनीखेज हत्या | IAS की गला रेतकर हत्या, 2 दिन पहले रखा नौकर गायब

MP BJP कोर कमेटी की बड़ी बैठक - CM मोहन यादव, संगठन पदाधिकारी रहेंगे मौजूद | BJP का बड़ा मंथन

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

20° / 34°

Clear

ट्रेंडिंग न्यूज़