नवादा, 07 अक्टूबर।
जिले के नेमदारगंज थाना क्षेत्र में गंगटा सोलर प्लांट के पास बुधवार को सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सवईया गोपालपुर गांव निवासी 30 वर्षीय पप्पू यादव के रूप में हुई है।
बताया गया है कि पप्पू सड़क पार कर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पप्पू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
दुर्घटना की जानकारी मिलते ही नेमदारगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया गया।
घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के घर में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
नेमदारगंज थानाध्यक्ष राजन कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेजा गया है।













