भोपाल, 13 मई।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचत और ऊर्जा संरक्षण संबंधी अपील के बाद मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने अपने काफिले में बड़ा बदलाव किया है। उन्होंने अपने लिए उपलब्ध कराई गई फॉलो और पायलट वाहन सुविधा को संबंधित स्टाफ सहित वापस कर दिया है। इस फैसले को ईंधन संरक्षण और संसाधनों के जिम्मेदार उपयोग की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने और पेट्रोलियम ईंधनों के विवेकपूर्ण उपयोग को बढ़ावा देने के लिए नागरिकों से इसे जन आंदोलन का रूप देने की अपील की है। इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने अपने काफिले में अनावश्यक वाहन व्यवस्था समाप्त करने का निर्णय लिया है।
उन्होंने कहा कि ईंधन की बचत केवल आर्थिक दृष्टि से महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण, आने वाली पीढ़ियों के भविष्य और राष्ट्रहित से भी जुड़ा विषय है। सरकार सार्वजनिक संसाधनों के सर्वोत्तम और जिम्मेदार उपयोग के लिए लगातार प्रतिबद्ध है तथा जनहित को प्राथमिकता देते हुए ऐसे कदम उठाए जा रहे हैं।










.jpg)


.jpg)
