दिल्ली-एनसीआर
08 May, 2026

उपमहापौर ने रामनगर वार्ड का किया निरीक्षण, स्वच्छता व्यवस्था सुधार के निर्देश

दिल्ली की उपमहापौर डॉ. मोनिका पंत ने रामनगर वार्ड का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था और विद्यालय सुविधाओं को मजबूत करने के निर्देश देते हुए क्षेत्रीय विकास कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया।

नई दिल्ली, 08 मई।

दिल्ली की उपमहापौर डॉ. मोनिका पंत ने शुक्रवार को शाहदरा उत्तरी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रामनगर वार्ड संख्या 222 का विस्तृत क्षेत्रीय निरीक्षण किया और स्थानीय व्यवस्थाओं की स्थिति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने क्षेत्र में सफाई व्यवस्था की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वच्छता प्रणाली को और अधिक प्रभावी, नियमित तथा मजबूत बनाया जाए, ताकि स्थानीय निवासियों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण उपलब्ध हो सके। उन्होंने विशेष रूप से सार्वजनिक स्थानों और आसपास के क्षेत्रों में नियमित सफाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

इसके बाद उपमहापौर ने निगम विद्यालय का भी निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, स्वच्छता व्यवस्था तथा विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध संसाधनों की स्थिति का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि विद्यालयों में स्वच्छता, पेयजल, शौचालय एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का समुचित रखरखाव सुनिश्चित किया जाए, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण प्राप्त हो सके।

उन्होंने कहा कि दिल्ली नगर निगम नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने और स्वच्छ एवं व्यवस्थित वातावरण सुनिश्चित करने के लिए लगातार कार्य कर रहा है। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को क्षेत्रीय समस्याओं के त्वरित समाधान और विकास कार्यों में गति बनाए रखने के निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर क्षेत्रीय निगम पार्षद चंद्र प्रकाश शर्मा तथा शाहदरा उत्तरी क्षेत्र की उपायुक्त ममता यादव सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 42°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़