भोपाल, 13 मई।
कौशल विकास एवं रोजगार राज्य मंत्री गौतम टेटवाल ने कहा है कि कौशल विकास से जुड़ी गतिविधियों की सतत निगरानी और प्रभावी क्रियान्वयन से प्रदेश के युवाओं को बेहतर रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य युवाओं को उद्योगों की आवश्यकता के अनुरूप प्रशिक्षित कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।
मंत्री टेटवाल ने कहा कि बदलते समय में कौशल आधारित शिक्षा और प्रशिक्षण की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो गई है, इसलिए प्रशिक्षण कार्यक्रमों की गुणवत्ता और नियमित मूल्यांकन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए प्रशिक्षण योजनाओं को अधिक व्यावहारिक बनाया जा रहा है।
उन्होंने यह भी कहा कि युवाओं को केवल प्रशिक्षण देना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें रोजगार से जोड़ने के लिए सतत मार्गदर्शन और निगरानी प्रणाली को मजबूत करना आवश्यक है। इससे प्रदेश में रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी और युवा आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ सकेंगे।











.jpg)


.jpg)