प्रशासनिक खबरें
13 May, 2026

अवैध निर्माण पर निगम की सख्ती, कई कॉलोनियों में तोड़ी दीवारें

भोपाल में नगर निगम ने बिना अनुमति बने अवैध निर्माणों पर कार्रवाई करते हुए पूर्वांचल और ऋषि कुटीर कॉलोनी सहित कई क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाया।

भोपाल, 13 मई।

नगर निगम की भवन अनुज्ञा शाखा ने बुधवार को बिना अनुमति निर्मित अवैध दीवारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए खजूरी रोड स्थित पूर्वांचल कॉलोनी और निजामुद्दीन के पास ऋषि कुटीर कॉलोनी में अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया। निगम अमले ने हथौड़ों की मदद से दीवारें तोड़कर अतिक्रमण हटाया, जिससे क्षेत्र में हलचल देखी गई।

जानकारी के अनुसार संबंधित लोगों को पहले ही नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर यह कार्रवाई की गई।

निगम आयुक्त संस्कृति जैन के निर्देश पर अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाकर अवैध कब्जों को हटाया। यह कार्रवाई कोलार, चूना भट्टी, कलियासोत नदी क्षेत्र, सर्वधर्म, मंदाकिनी, निर्मला देवी गेट, ललिता नगर, आलोक धाम, संस्कार गार्डन, फाइन एवेन्यू फेस-2, त्रिलंगा, अरेरा कॉलोनी, 1100 क्वार्टर, गुलमोहर, न्यू मार्केट, जवाहर चौक, एमपी नगर, ज्योति टाकीज, होशंगाबाद रोड, ओल्ड सुभाष नगर और खजूरी रोड सहित कई स्थानों पर की गई।

इसके अलावा निगम अमले ने श्यामला हिल्स स्थित पानी की टंकी के पास बने अवैध चबूतरे और वर्धमान पार्क के सामने बने दो टीन शेड भी हटाए। वहीं कोलार फाइन एवेन्यू फेस-2 के सामने से रेत और गिट्टी हटवाई गई तथा नारियलखेड़ा और सर्वधर्म क्षेत्र में आवागमन में बाधा बन रहे चार पहिया और कंडम वाहनों को भी हटाया गया।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 42°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़