भोपाल, 13 मई।
गोविंदपुरा थाना क्षेत्र के गौतम नगर स्थित प्राइड इन होटल में 10 मई को हुई विवादित घटना के मामले में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने के आरोप में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस प्रकरण में एक नाबालिग भी शामिल है, जिसके विरुद्ध अलग से विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार गोविंदपुरा थाने में अपराध क्रमांक 302/26 दर्ज कर धारा 299 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था, जिसके बाद धारा 191(2) और 3(5) बीएनएस भी जोड़ी गई। वीडियो फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर रोहित सिंह, बृजेंद्र प्रजापति, जीतू कुशवाह, रंजीत सूर्यवंशी और लाला राम मीणा को आरोपी बनाकर गिरफ्तार किया गया, जिन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार 10 मई को होटल में एक मुस्लिम युवक और हिंदू युवती को कमरे में पकड़े जाने के बाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। इसके बाद मौके पर पहुंचे कुछ लोगों द्वारा युवक के साथ मारपीट की गई तथा कथित रूप से धर्म विशेष पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद संबंधित समाज में आक्रोश फैल गया और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की गई।











.jpg)


.jpg)