प्रशासनिक खबरें
13 May, 2026

एथर डीलरशिप के नाम पर साइबर ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार

भोपाल पुलिस ने एथर कंपनी की डीलरशिप दिलाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले साइबर गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और जांच जारी है।

भोपाल, 13 मई।

कोलार रोड थाना पुलिस ने एथर कंपनी की डीलरशिप दिलाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले एक साइबर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस मामले में गिरोह के अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है।

पुलिस के अनुसार आरोपियों ने फरियादी को एथर कंपनी की डीलरशिप दिलाने का झांसा देकर साइबर धोखाधड़ी को अंजाम दिया। इस दौरान ठगी की राशि को फर्जी बैंक खातों और फर्जी सिम कार्डों के माध्यम से अलग-अलग खातों में ट्रांसफर किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों पुलिस आयुक्त संजय कुमार, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त शैलेन्द्र सिंह चौहान तथा पुलिस उपायुक्त जोन-4 आदर्शकांत शुक्ला के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। वहीं अति. पुलिस उपायुक्त मलकीत सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त आलोक श्रीवास्तव और थाना प्रभारी संजय सोनी के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में अपराध क्रमांक 120/2026 दर्ज किया गया है, जिसमें भारतीय न्याय संहिता की धाराएं 319(2), 318(4) और 308 शामिल हैं।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमित आर्य (35) निवासी गोविंदपुरा और प्रिंस गुप्ता उर्फ निखिल (21) निवासी बरखेड़ा, बीएचईएल के रूप में हुई है। जांच में यह भी सामने आया है कि एक आरोपी ने अपना बैंक खाता अन्य आरोपी को बेच दिया था, जिसका उपयोग साइबर ठगी की रकम प्राप्त करने में किया गया।

पुलिस के अनुसार आरोपी फर्जी सिम कार्डों को फर्जी खातों में रजिस्टर कर साइबर ठगों को उपलब्ध कराते थे। मामले की आगे जांच जारी है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 42°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़