भोपाल, 13 मई।
हनुमानगंज थाना पुलिस ने वाहन चोरी के दो अलग-अलग मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर चोरी की दो एक्टिवा स्कूटी बरामद की हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग एक लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार शहर में संपत्ति संबंधी अपराधों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश पुलिस आयुक्त संजय कुमार द्वारा दिए गए हैं, जिनके पालन में यह कार्रवाई की गई।
पहले मामले में शिकायतकर्ता सलमान खान (32), निवासी गौतम नगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 09 मई 2026 को उनकी एक्टिवा (एमपी04एसआर8821) लक्ष्मी टाकीज क्षेत्र से चोरी हो गई थी। इस पर थाना हनुमानगंज में अपराध क्रमांक 221/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने मुखबिर सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी समीर खान उर्फ गोल्डन (25), निवासी जेपी नगर, थाना शाहजहांनाबाद को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी स्वीकार की, जिसके बाद वाहन बरामद कर लिया गया। आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है।
दूसरे मामले में शिकायतकर्ता सलमान खान (19), निवासी शाहजहांनाबाद ने बताया कि 12 मई 2026 को उनकी सुजुकी एक्सेस (एमपी04यूएच9082) भारत क्राकरी के पास कबाड़खाना क्षेत्र से चोरी हो गई थी। इस पर अपराध क्रमांक 224/26 दर्ज किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने संदिग्ध की पहचान कर जुबेर शेख (24), निवासी जेपी नगर, थाना गौतम नगर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने वाहन चोरी करना स्वीकार किया, जिसके बाद चोरी की गई स्कूटी भी बरामद कर ली गई।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया है तथा मामले की आगे जांच जारी है।











.jpg)


.jpg)