प्रशासनिक खबरें
13 May, 2026

अस्पताल से टीवी चोरी का आरोपी गिरफ्तार, एलईडी बरामद

भोपाल के निशातपुरा पुलिस ने पीपल्स अस्पताल से चोरी हुई एलईडी टीवी बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे जांच जारी है।

भोपाल, 13 मई।

निशातपुरा थाना पुलिस ने पीपल्स अस्पताल से हुई एलईडी टीवी चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गया सामान बरामद कर लिया है। बरामद 43 इंच एलजी कंपनी की एलईडी टीवी की कीमत लगभग 45 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार शहर में संपत्ति संबंधी अपराधों पर नियंत्रण के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना प्रभारी मनोज पटवा के नेतृत्व में यह सफलता प्राप्त हुई।

फरियादी गजेंद्र सिंह यादव, मुख्य सुरक्षा अधिकारी (पीपल्स अस्पताल) ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 08 मई 2026 को अस्पताल के आर्थो ओपीडी वेटिंग एरिया में लगी 43 इंच एलजी कंपनी की ब्लैक कलर एलईडी टीवी को किसी अज्ञात व्यक्ति ने दीवार से खोलकर चोरी कर लिया था। इस पर थाना निशातपुरा में अपराध क्रमांक 385/26 धारा 331(4), 304(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

जांच के दौरान पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान की। इसके बाद पुलिस ने सचिन साहू (36), निवासी शमशाबाद जिला विदिशा, हाल निवासी करोंद, भोपाल को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में आरोपी की निशानदेही पर चोरी गई एलईडी टीवी भी बरामद कर ली गई। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया है तथा मामले की आगे जांच जारी है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 42°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़