लखनऊ, 09 अप्रैल।
लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र के मदारपुर गांव में गुरुवार सुबह खेत में लगभग 35 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीण रफीक ने सुबह खेत में महिला का शव पड़ा देखा और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।
इब्राहिमगंज के प्रधान शकील ने बताया कि महिला ने अपने जीवन की रक्षा के लिए संघर्ष किया होगा, क्योंकि शव की स्थिति से स्पष्ट होता है कि वह हमलावरों से बचने की कोशिश कर रही थी। महिला के शरीर पर कई गंभीर चोटों के निशान देखे गए हैं।
पुलिस ने एडीसीपी धनंजय कुशवाहा के नेतृत्व में काकोरी, पारा और दुबग्गा थाने की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। फॉरेंसिक टीम भी साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।
शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस महिला की पहचान कराने के प्रयास कर रही है और एडीसीपी धनंजय कुशवाहा ने बताया कि जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।





.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)

.jpg)
