सिवनी, 13 मई।
सिवनी जिले के कुरई थाना क्षेत्र में डायल-112 की त्वरित कार्रवाई से जहरीले पदार्थ का सेवन करने वाली एक महिला की जान बच गई। पुलिस जवानों ने संवेदनशीलता दिखाते हुए महिला को समय पर अस्पताल पहुंचाया, जिससे उसे तत्काल उपचार मिल सका।
मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार को राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल को सूचना प्राप्त हुई कि कुरई थाना क्षेत्र के मोहगांव तीतरी में एक महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलते ही क्षेत्र में तैनात डायल-112 टीम को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।
मौके पर पहुंचे आरक्षक प्रफुल्ल सोनेकर और वाहन पायलट दिनेश राजपूत ने देखा कि करीब 25 वर्षीय महिला अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन करने के बाद अचेत अवस्था में थी। स्थिति को गंभीर देखते हुए पुलिस जवानों ने देर किए बिना महिला को परिजनों के साथ डायल-112 वाहन से शासकीय अस्पताल कुरई पहुंचाया।
समय रहते अस्पताल पहुंचाए जाने से महिला को तत्काल चिकित्सकीय सहायता मिल सकी। डायल-112 टीम की तत्परता और संवेदनशील कार्यप्रणाली की स्थानीय स्तर पर सराहना की जा रही है।










.jpg)


.jpg)
