मध्य प्रदेश
08 Apr, 2026

असम मुख्यमंत्री के बयान पर महिला कांग्रेस ने किया पुतला दहन और विरोध

महिला कांग्रेस ने असम के मुख्यमंत्री द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ पुतला दहन और जोरदार प्रदर्शन कर विरोध जताया।

भोपाल, 08 अप्रैल 2026।

मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस ने बुधवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया और असम के मुख्यमंत्री द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में तीखा आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया और नारेबाजी के जरिए विरोध का स्पष्ट संदेश दिया।

महिला कांग्रेस के पदाधिकारियों ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि इस प्रकार की टिप्पणी न केवल एक वरिष्ठ नेता का अपमान है, बल्कि यह देश की लोकतांत्रिक परंपराओं और सामाजिक मर्यादाओं पर भी हमला है। उन्होंने आरोप लगाया कि संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति द्वारा इस तरह की भाषा का प्रयोग उनकी संकीर्ण सोच और दलित विरोधी मानसिकता को दर्शाता है।

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस की पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहीं। इसमें प्रमुख रूप से महासचिव महक राणा और रूपाली शर्मा, गीता जाटव, माया विश्वकर्मा, गंगा बिलाला, निधि शर्मा, सरोज गुजरे, संयुक्त सचिव लता देवरे और शोभा चाँहदे, गीता चौहान सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।

महिला कांग्रेस ने संकल्प व्यक्त किया कि इस अपमानजनक टिप्पणी की कड़ी निंदा जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि जब तक असम के मुख्यमंत्री सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते और भाजपा अपनी सोच में बदलाव नहीं लाती, तब तक उनका संघर्ष सड़क से लेकर सदन तक लगातार जारी रहेगा।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़