अपराध
08 Apr, 2026

कुल्लू में 890 ग्राम चरस के साथ युवक दबोचा गया

कुल्लू में एसटीएफ ने नाका जांच के दौरान 890 ग्राम चरस के साथ शक्ति शर्मा को गिरफ्तार कर मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया।

कुल्लू, 08 अप्रैल।

कुल्लू जिले में एसटीएफ ने चरस तस्करी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह मामला उस समय उजागर हुआ जब मंगलवार देर शाम मंडी के बिंद्राबनी फोरलेन के पास एसटीएफ की टीम नाका लगाकर गाड़ियों की जांच कर रही थी।

जांच के दौरान चंडीगढ़ की ओर जा रही वॉल्वो बस (नंबर डीडी10वाई-9603) को रोका गया। बस में सवार युवक पुलिस टीम को देखकर घबरा गया, जिस पर शक होने पर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से 890 ग्राम चरस बरामद हुई।

एसटीएफ कुल्लू के डीएसपी हेमराज वर्मा ने बताया कि गिरफ्तार युवक की पहचान शक्ति शर्मा (27), पुत्र जगदीश चंद, निवासी डंगार, तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई के लिए मामला पुलिस चौकी पंडोह को सौंपा गया है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़