धर्मशाला, 08 अप्रैल 2026।
जिला कांगड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पालमपुर निवासी एक युवक को 5.24 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी अखिल कुमार, पुत्र विजय कुमार, गांव व डाकखाना राजपुर, तहसील पालमपुर का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही पकड़ कर एनडीपीएस एक्ट के तहत भवारना थाने में मामला दर्ज किया।
पुलिस को यह सफलता उस समय मिली जब टीम गश्त पर थी। आरोपी चंडीगढ़ से पालमपुर आ रहा था और टैक्सी में सवार था। गश्त के दौरान पुलिस ने वाहन को रोककर तलाशी ली और आरोपी को चिट्टे सहित पकड़ लिया।
एसपी कांगड़ा अशोक रत्न ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है। इसके साथ ही आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है और उसकी ट्रांजेक्शन हिस्ट्री की जांच की जा रही है, ताकि नशे के पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा सके।








.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)

