नई दिल्ली, 04 मई।
नई दिल्ली के उत्तर पश्चिमी जिले के मुखर्जी नगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक वारदात सामने आई, जहां मलिकपुर के कूड़ा खत्ता इलाके के पास एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई।
घटना उस समय हुई जब युवक स्कूटी से जा रहा था, तभी पीछे से हमला कर उस पर कई बार चाकू से वार किया गया। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस को सुबह करीब 9:40 बजे सूचना मिली, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची। जांच में मृतक की पहचान संगम पार्क स्थित धोबीघाट निवासी अमन के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार अमन अपने साथी के साथ काम पर जा रहा था, तभी रास्ते में नाबालिग आरोपी ने उस पर हमला कर दिया और वारदात के बाद मौके से फरार हो गया। बाद में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया।
घटना के बाद क्राइम टीम और फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने मौके का निरीक्षण किया और वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया गया। मृतक का पोस्टमार्टम भी पूरा कर लिया गया है।
पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि मृतक की ओर से उसकी रिश्तेदार बहन पर की गई कथित अभद्र टिप्पणियों से नाराज होकर उसने यह कदम उठाया। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।



.jpg)

.jpg)

.jpg)
.jpg)



