अपराध
11 May, 2026

साइबर ठगी के 25 हजार रुपये वापस, मीरजापुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

मीरजापुर में साइबर ठगी के शिकार पीड़ित के 25 हजार रुपये पुलिस और साइबर सेल की त्वरित कार्रवाई से वापस उनके खाते में लौटा दिए गए।

मीरजापुर, 11 मई

उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले में साइबर ठगी के शिकार एक व्यक्ति को पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बड़ी राहत मिली है। अहरौरा थाना क्षेत्र में खाता बंद कराने और एलआईसी पॉलिसी रद्द करने के नाम पर ठगी का शिकार हुए पीड़ित के पूरे 25 हजार रुपये वापस उनके खाते में लौटा दिए गए।

कौड़िया कला निवासी महेंद्र केशरी ने 2 मार्च को एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि अज्ञात साइबर ठगों ने उन्हें खाता बंद कराने और बीमा रद्द करने का झांसा देकर उनके बैंक खाते से 25 हजार रुपये निकाल लिए थे।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में साइबर सेल और संबंधित अधिकारियों की टीम ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान तकनीकी कार्रवाई और ट्रैकिंग के माध्यम से पूरी धनराशि को सफलतापूर्वक पीड़ित के खाते में वापस कराया गया।

रविवार को राशि वापस मिलने के बाद महेंद्र केशरी थाना पहुंचे और उन्होंने पुलिस व साइबर सेल टीम के प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया। इस दौरान अधिकारियों ने उन्हें साइबर ठगी से बचाव के उपायों और ऑनलाइन सुरक्षा के बारे में भी जागरूक किया।

इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष, मुख्य आरक्षी और महिला आरक्षी सहित पूरी टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

26° / 39°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़