अपराध
01 May, 2026

गोल्ड निवेश के नाम पर 80 लाख की ठगी, ज्वैलर पर केस दर्ज

जोधपुर में गोल्ड निवेश का लालच देकर दो युवकों से 80 लाख रुपये की ठगी करने और धमकी देने के मामले में ज्वैलर के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस जांच शुरू कर दी गई है।

जोधपुर, 1 मई।

गोल्ड में निवेश के नाम पर दो युवकों से करीब 80 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि निवेश के बहाने राशि ली गई और बाद में उसे एमसीएक्स में लगा दिया गया, जो डूब जाने की बात कही गई। जब पीड़ितों ने अपने पैसे वापस मांगे तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई और झूठे केस में फंसाने की बात भी कही गई।

पीड़ितों की ओर से कोर्ट में इस्तगासे के माध्यम से मामला दर्ज कराया गया, जिसके बाद बासनी पुलिस ने ज्वैलर को नामजद करते हुए जांच शुरू कर दी है। यह रिपोर्ट मसूरिया निवासी दीप मंगल और 12वीं ए रोड निवासी अनुज पुरोहित की ओर से दी गई है।

आरोपित की पहचान मुरली मनोहर मंदिर के सामने शाहपुरा स्कूल के पास सोनारों का बास निवासी हितेश सोनी के रूप में हुई है। बताया गया कि वह मेघांशी जेम्स एंड ज्वैलर्स नामक फर्म चलाता है और पीड़ितों से उसकी पहले से पहचान थी।

रिपोर्ट के अनुसार, दिसंबर 2025 में आरोपित ने फोन कर गोल्ड में निवेश का लालच दिया। इसके बाद पीड़ित को अपनी फैक्ट्री बुलाकर लगभग 13 हजार रुपये प्रति ग्राम के हिसाब से 30 लाख रुपये नकद लिए गए और बदले में गोल्ड देने का भरोसा दिया गया।

कुछ दिनों बाद फिर संपर्क कर कहा गया कि सोने के भाव बढ़ने वाले हैं और अधिक निवेश करने पर बड़ा मुनाफा मिलेगा। इसी भरोसे पर दूसरे पीड़ित अनुज पुरोहित ने भी 50 लाख रुपये निवेश किए, जिसके बाद कुल निवेश 80 लाख तक पहुंच गया।

आरोप है कि कुल 600.37 ग्राम सोने के बराबर रकम का गबन किया गया। बाद में 5 मार्च 2026 को पांच बत्ती चौराहे पर बुलाकर लगभग 99 लाख रुपये देने का आश्वासन भी दिया गया, लेकिन रकम वापस नहीं की गई।

इसके बाद आरोपी लगातार टालमटोल करता रहा और कोर्ट में डिजिटल हस्ताक्षर करने से भी इनकार कर दिया। पीड़ितों के दबाव बनाने पर आरोपित के घर जाने पर पता चला कि पूरा पैसा एमसीएक्स में लगाया गया था जो डूब गया है।

पीड़ितों का यह भी आरोप है कि आरोपित के मामा ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और झूठे केस में फंसाने की चेतावनी दी। साथ ही कहा गया कि पहले ही 80 लाख हड़प लिए गए हैं और अब एक करोड़ और वसूले जाएंगे।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

28° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़