Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
उत्तर प्रदेश
25 Mar, 2026

मीरजापुर के गड़बड़ा धाम में चैत्र नवरात्र की सप्तमी पर श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब

मीरजापुर के गड़बड़ा धाम में चैत्र नवरात्र की सप्तमी पर 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने जवारी के साथ मां शीतला के दर्शन-पूजन कर आस्था प्रकट की।

मीरजापुर, 25 मार्च 2026।

चैत्र नवरात्र की सप्तमी तिथि पर बुधवार को मीरजापुर स्थित गड़बड़ा धाम में आदि शक्ति मां शीतला के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी। इस अवसर पर लगभग 50 हजार से अधिक भक्तों ने जवारी के साथ माता के दर्शन-पूजन कर अपनी मनोकामनाओं की कामना की।

भोर में चार बजे मंगला आरती के साथ ही मंदिर के कपाट खुलते ही दर्शन-पूजन का क्रम शुरू हो गया। सेवटी नदी में स्नान के बाद पुरुष और महिलाएं अलग-अलग कतारों में खड़े होकर माता के दर्शन के लिए आतुर नजर आए। दूर-दराज के गांवों से ट्रैक्टरों पर जवारी लेकर आए श्रद्धालुओं ने धाम पहुंचकर विधिवत पूजन किया।

कुमारी कन्याओं ने सिर पर जवारी रखकर माता के दरबार में मत्था टेका और सेवटी नदी में विसर्जन किया। श्रद्धालुओं ने नारियल, चुनरी, हलवा-पूरी, फल-फूल और मिष्ठान अर्पित कर मां से आशीर्वाद प्राप्त किया।

धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस अवसर पर बड़ी संख्या में बच्चों के मुंडन संस्कार भी संपन्न हुए। मंदिर का कपाट खुलते ही भक्त माता की झलक पाकर भाव-विभोर हो गए। भीड़ नियंत्रण के लिए थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव पुलिस बल के साथ तैनात रहे, जबकि महिला पुलिस गर्भगृह में व्यवस्था संभालती दिखी। मंदिर प्रबंधन ने भी सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की।

मंदिर के पुजारी मंगल धारी ने बताया कि पूरे दिन में 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। मेले में लगी दुकानों पर महिलाओं ने भी जमकर खरीदारी की और धार्मिक उत्साह का आनंद लिया।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़