अपराध
13 Apr, 2026

अस्पताल में कहासुनी के बाद युवक की चाकू मारकर हत्या, दो हिरासत में

गोण्डा के धानेपुर क्षेत्र स्थित निजी अस्पताल में विवाद के दौरान चाकू से हमला कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई, जिसके बाद पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया।

गोण्डा, 13 अप्रैल।

धानेपुर क्षेत्र में रविवार देर रात एक निजी अस्पताल के भीतर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान बेलहारी गांव निवासी आनंद पांडेय (40) के रूप में हुई है, जो पेशे से खाद विक्रेता थे। वह अपने भांजे सत्यप्रकाश शुक्ला के साथ रविवार रात अस्पताल पहुंचे थे, जहां सत्यप्रकाश वार्ड ब्वाय के रूप में कार्यरत है।

अस्पताल पहुंचते ही सत्यप्रकाश का दूसरे वार्ड ब्वाय अनुपम शुक्ला से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते यह विवाद बढ़ता गया और दोनों पक्षों के अन्य लोग भी इसमें शामिल हो गए। कुछ ही समय में मामला मारपीट में बदल गया और हालात पूरी तरह बिगड़ गए।

इसी दौरान आनंद पांडेय पर कुछ लोगों ने चाकू से हमला कर दिया, जिसमें उनके गले पर गंभीर वार हुआ और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मारपीट के दौरान घायल हुए अन्य लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां एक का उपचार जारी है।

पुलिस ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है तथा परिजनों की तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दो लोगों को हिरासत में लेकर मामले की गहन जांच की जा रही है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

22° / 38°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़