मीरजापुर, 13 अप्रैल।
मीरजापुर जिले के अहरौरा थाना क्षेत्र के मीरापुर गांव में रविवार देर शाम अश्लील गाना बजाने का विरोध करने पर एक परिवार पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर कथित रूप से दबंग युवकों ने अपने परिजनों के साथ मिलकर मां और बेटी पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया, जिसमें दोनों घायल हो गईं।
घटना के बाद घायल मां-बेटी को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौरा ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद 17 वर्षीय छात्रा संजना यादव की हालत गंभीर होने पर उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। पीड़ित पक्ष के अनुसार, कक्षा 10 की छात्रा संजना के पिता ओमप्रकाश यादव ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि रविवार शाम पड़ोसी मनोज यादव अपने घर में अश्लील गाने बजा रहा था। जब उनकी बेटी ने इसका विरोध किया, तो आरोपी पक्ष कथित रूप से घर में घुस आया और ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया।
इस हमले में संजना यादव और उसकी मां आशा यादव घायल हो गईं। पीड़ित ने मनोज यादव, अंकित यादव, रामललित, सीमा यादव और मनीष यादव के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामला पुराने भूमि विवाद से जुड़ा प्रतीत होता है और एक आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।


.jpg)

.jpg)




.jpg)
_(1).jpg)

.jpg)