नई दिल्ली, 01 मई।
नीट यूजी 2026 परीक्षा 3 मई को आयोजित होगी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने 25 लाख से अधिक आवेदकों के लिए नई एडवाइजरी जारी की है। इसके अनुसार, यदि बायोमेट्रिक सत्यापन में कोई समस्या आती है, तो भी उम्मीदवार परीक्षा दे सकेंगे। इसके लिए उन्हें परीक्षा केंद्र पर निर्धारित प्रारूप में लिखित अंडरटेकिंग देनी होगी। बायोमेट्रिक फेल होने के कारणों में सूखी या क्षतिग्रस्त अंगुलियां, मशीन में खराबी और आधार डेटा में गड़बड़ी शामिल हैं। एनटीए ने छात्रों को सलाह दी है कि वे हाथ साफ रखें और समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचे।










