अपराध
28 Apr, 2026

मुठभेड़ में सट्टा माफिया दबोचा, करोड़ों के क्वाइंस और लाखों की संपत्ति जब्त

झांसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद आईपीएल सट्टा गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार कर करोड़ों के क्वाइंस, नकदी, हथियार और बैंक राशि जब्त की गई।

झांसी, 28 अप्रैल

झांसी जिले के नवाबाद थाना क्षेत्र में पुलिस ने आईपीएल क्रिकेट सट्टेबाजी से जुड़े एक बड़े गिरोह पर कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के बाद एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में करोड़ों रुपये के क्वाइंस, नकदी, मोबाइल फोन, हथियार और बैंक खातों में जमा राशि को भी जब्त किया गया है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि करगुवा रोड क्षेत्र में एक बिल्डर के पास एक युवक ऑनलाइन सट्टे की बुकिंग कर रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम को देखते ही आरोपी ने तमंचे से फायरिंग कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाते हुए उसे घेरकर पकड़ लिया।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम बबीना के डुबकी गांव निवासी विवेक यादव बताया। उसके कब्जे से एक करोड़ 56 लाख से अधिक मूल्य के क्वाइंस, लगभग 24 हजार रुपये नकद, चार मोबाइल फोन, तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं। इसके साथ ही उसके बैंक खातों में मौजूद 25 लाख रुपये से अधिक की राशि को भी सीज कर दिया गया है।

जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ऑनलाइन सट्टा वेबसाइट्स का संचालन करता था और इसके लिए विभिन्न खातों के माध्यम से लेनदेन किया जा रहा था। पुलिस को उसके नेटवर्क से जुड़े कई अहम सुराग भी मिले हैं।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने साथियों के नाम भी उजागर किए हैं, जिनमें सत्येंद्र यादव, धर्मेंद्र साहू, हर्ष साहू, निशांत यादव, अरुण यादव, अंकित यादव, निलेश यादव और कुलदीप दिवाकर शामिल हैं। पुलिस अब इन फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है और पूरे नेटवर्क को उजागर करने की कार्रवाई तेज कर दी गई है।

इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में सक्रिय ऑनलाइन सट्टा गिरोहों में हड़कंप मच गया है और पुलिस का अभियान लगातार जारी है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

29° / 42°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़