नई दिल्ली, 06 मई।
नई दिल्ली में भारत और वियतनाम के बीच आज डिजिटल तकनीक, रेयर अर्थ, चिकित्सा उत्पाद विनियमन, सार्वजनिक क्षेत्र ऑडिट, डिजिटल भुगतान प्रणाली तथा संस्कृति एवं पर्यटन जैसे क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।
यह सभी समझौते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम के बीच आज दोपहर हुई द्विपक्षीय वार्ता के बाद संपन्न हुए। दोनों नेताओं के बीच बैठक में भारत-वियतनाम संबंधों के संपूर्ण आयामों के साथ-साथ क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा हुई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वियतनाम के राष्ट्रपति बनने के एक माह के भीतर तो लाम की यह पहली राजकीय भारत यात्रा दोनों देशों के संबंधों को दी जाने वाली उच्च प्राथमिकता को दर्शाती है।



.jpg)






