भोपाल, 15 अप्रैल।
मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बुधवार को मंत्रालय में चिकित्सा शिक्षा से जुड़े विद्यार्थियों को विभिन्न योजनाओं के तहत दी जा रही छात्रवृत्ति और अन्य लाभों के भुगतान की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अंतरविभागीय समन्वय के माध्यम से छात्रवृत्ति एवं संबंधित लाभों का समय पर और व्यवस्थित भुगतान सुनिश्चित किया जाए।
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि सभी विद्यार्थियों को उनकी पात्रता के अनुसार मिलने वाले लाभ बिना किसी देरी के प्राप्त हों। उन्होंने स्पष्ट किया कि भुगतान प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की तकनीकी या प्रशासनिक बाधा नहीं आनी चाहिए और यदि कोई समस्या उत्पन्न होती है तो उसका तत्काल समाधान किया जाए। साथ ही उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि छात्रों को किसी तरह की असुविधा न हो।
उन्होंने अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों को दी जा रही छात्रवृत्ति योजनाओं की भी विस्तार से समीक्षा की। साथ ही संबल योजना और मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना के अंतर्गत लाभ वितरण की वर्तमान स्थिति की जानकारी भी ली गई। बैठक में अपर मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल, चिकित्सा शिक्षा संचालक डॉ. अरुणा कुमार सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।



.jpg)

.jpg)





.jpg)

.jpg)