उत्तर प्रदेश
08 May, 2026

हाईवे पर ट्रक से टकराई बाइक, एक ही परिवार के पांच की मौत

बुलंदशहर में एनएच-34 पर सड़क किनारे खड़े ट्रक से बाइक टकराने से पति-पत्नी और तीन बच्चों समेत पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

बुलंदशहर, 08 मई।

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में शुक्रवार को एनएच-34 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी और तीन बच्चों सहित कुल पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार खुर्जा की ओर से एक परिवार बाइक से बुलंदशहर नगर के धमेड़ा अड्डा स्थित अपने घर की ओर लौट रहा था। जैसे ही वे देहात कोतवाली क्षेत्र में एनएच-34 पर भंसौली कट के पास पहुंचे, उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही सभी पांच लोगों की मौत हो गई।

मृतकों की पहचान उत्तम, उनकी पत्नी उर्मिला, बेटा निशांत, बेटी दिशा और छोटी बच्ची अनायरा के रूप में हुई है। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, स्थानीय थाना पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। सभी शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि परिवार वैष्णो देवी धाम के दर्शन कर लौट रहा था और खुर्जा में रिश्तेदारी में रुकने के बाद अपने गांव जा रहा था।

पुलिस के अनुसार घटनास्थल से हरियाणा नंबर प्लेट वाला ट्रक भी मिला है, जिसकी जांच की जा रही है। वहीं, मृतका उर्मिला के भाई ने बताया कि परिवार दर्शन के बाद घर लौट रहा था तभी यह हादसा हो गया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है और परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

27° / 39°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़