मध्य प्रदेश
28 Apr, 2026

ओरछा में होगी भाजपा कार्यसमिति बैठक, मई में तय होगी रणनीति

मई माह में ओरछा में होने वाली भाजपा प्रदेश कार्यसमिति बैठक में संगठन विस्तार, आगामी रणनीति और प्रशिक्षण महाअभियान को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे।

भोपाल, 28 अप्रैल

भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक आगामी मई माह में ऐतिहासिक नगरी ओरछा में आयोजित की जाएगी। इस निर्णय की घोषणा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने मंगलवार को भोपाल स्थित प्रदेश कार्यालय में आयोजित पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान–2026 की बैठक के दौरान की।

यह बैठक हेमंत खंडेलवाल के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली कार्यसमिति बैठक होगी, जिससे संगठनात्मक दृष्टि से इसे विशेष महत्व दिया जा रहा है। माना जा रहा है कि इस बैठक में आगामी रणनीतियों, संगठन विस्तार और राजनीतिक गतिविधियों की दिशा तय की जाएगी। फिलहाल प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों की सूची जारी नहीं हुई है, हालांकि पार्टी सूत्रों के अनुसार एक-दो दिन में नामों की घोषणा हो सकती है, जिसके बाद तैयारियां और तेज हो जाएंगी।

इस बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश महामंत्री सुमेर सिंह सोलंकी, प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विजय दुबे और प्रदेश मंत्री राजेंद्र सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता मंच पर मौजूद रहे। इसके साथ ही प्रदेश पदाधिकारी, संभाग और जिला प्रभारी, जिला अध्यक्ष, विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष तथा प्रशिक्षण महाअभियान से जुड़े कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।

प्रशिक्षण महाअभियान को लेकर जोरबैठक के दौरान पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान–2026 के अंतर्गत संगठन को मजबूत बनाने और कार्यकर्ताओं के कौशल विकास पर विशेष जोर दिया गया। जिला स्तर पर होने वाले प्रशिक्षण वर्गों की रूपरेखा और कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। संगठन नेतृत्व ने स्पष्ट किया कि प्रशिक्षित और सक्रिय कार्यकर्ता ही संगठन की वास्तविक शक्ति हैं, इसलिए इस महाअभियान को गंभीरता से लागू किया जाएगा।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

29° / 42°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़