लखनऊ, 12 मई।
भारतीय जनता पार्टी ने वर्ष 2027 के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से संगठनात्मक तैयारी तेज कर दी है। इसके तहत पार्टी बूथ स्तर पर विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने में जुटी हुई है। इसी क्रम में मंगलवार को प्रदेश मुख्यालय पर एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी तथा प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह की उपस्थिति में विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की जा रही है। बैठक में पार्टी के चल रहे अभियानों और आगामी रणनीति पर विस्तार से मंथन किया गया।
इस बैठक में प्रदेश के सभी जिलाध्यक्ष और जिला प्रभारी शामिल हुए। संगठन से जुड़े मुद्दों के साथ-साथ बूथ कमेटियों के गठन और प्रशिक्षण अभियान की प्रगति पर भी जानकारी ली गई और समीक्षा की गई।
सूत्रों के अनुसार इस बैठक में आगामी समय के लिए कुछ नए कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तैयार की जा सकती है। संगठनात्मक मजबूती और चुनावी तैयारी को लेकर यह बैठक बेहद अहम मानी जा रही है।
बैठक में प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता, सुभाष यदुवंश, प्रियंका रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह, संतोष सिंह, एमएलसी अवनीश पटेल, प्रदेश मंत्री शिवभूषण सिंह, प्रदेश प्रवक्ता समीर सिंह सहित सभी जिलों के जिलाध्यक्ष भी मौजूद रहे।








.jpg)



