रांची, 13 अप्रैल।
बुंडू थाना क्षेत्र के माझी टोला स्थित पगला बाबा मैदान में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई जब एक पेड़ से फंदे पर युवक और युवती के शव लटके मिले। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
मृतकों की पहचान 17 वर्षीय आरती कुमारी और 25 वर्षीय अर्जुन पाहन के रूप में हुई है। युवती बुंडू के निउरी गांव की रहने वाली थी और उसकी शादी तय हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि जल्द ही लड़का पक्ष उसे देखने आने वाला था। वहीं, मृत युवक अर्जुन, युवती का जीजा बताया जा रहा है।
स्थानीय लोगों ने सुबह पेड़ पर दोनों के शव लटके देखे, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही बुंडू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पेड़ से उतारकर आवश्यक जांच पड़ताल के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ी आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि पूरे प्रकरण की गहन जांच की जा रही है ताकि वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। मृत युवक और युवती के बीच जीजा-साली का संबंध बताया गया है।




.jpg)




.jpg)
_(1).jpg)
.jpg)