अपराध
29 Apr, 2026

कोतमा में फंदे पर लटका मिला युवक का शव, खिड़की काटकर निकाला गया

अनूपपुर के कोतमा में एक युवक का शव फंदे पर लटका मिलने के बाद पुलिस ने खिड़की काटकर शव बाहर निकाला और आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू की है।

अनूपपुर, 29 अप्रैल

अनूपपुर जिले के कोतमा क्षेत्र में नगर पालिका वार्ड क्रमांक 6 स्थित एक बाड़े में युवक का शव फंदे पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और खिड़की की जाली काटकर कमरे से शव बाहर निकाला।

मृतक की पहचान 27 वर्षीय आशीष सिंह के रूप में हुई है, जो मूल रूप से रीवा जिले का निवासी था। वह पिछले लगभग एक माह से कोतमा में रहकर सोलर पैनल लगाने का कार्य कर रहा था और बसंत तिवारी के बाड़े में किराए के कमरे में रह रहा था।

जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात करीब 12 बजे उसने खाना खाया था और बुधवार सुबह उसकी किसी से फोन पर बातचीत भी हुई थी। सुबह जब आकाश तिवारी उसे बुलाने कमरे पर पहुंचा, तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। काफी देर तक आवाज देने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला, जिसके बाद उसने पीछे की खिड़की से झांककर देखा तो अंदर युवक का शव लोहे के पाइप से लटका हुआ मिला।

घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। दोपहर के समय पुलिस ने परिजनों और मकान मालिक की मौजूदगी में कटर की मदद से खिड़की की जाली काटकर कमरे का दरवाजा खोला और शव को फंदे से नीचे उतारा। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना को आत्महत्या मानते हुए कारणों की जांच की जा रही है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

28° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़