अपराध
08 May, 2026

नवविवाहिता की मौत के बाद चिता से निकाला शव, अंतिम संस्कार पर पुलिस की कार्रवाई

नोएडा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद अंतिम संस्कार के दौरान पुलिस ने चिता से शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज किया।

नोएडा, 08 मई

नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव घोड़ी बछेड़ा में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद अंतिम संस्कार के दौरान हड़कंप मच गया। ससुराल पक्ष के लोग शव को श्मशान घाट ले जाकर चिता पर रखकर अंतिम संस्कार कर रहे थे, तभी पुलिस मौके पर पहुंच गई और जलती चिता से शव को बाहर निकाल लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

थाना दादरी प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मृतका मोनिका का विवाह करीब तीन माह पहले घोड़ी बछेड़ा निवासी अनुज चौहान से प्रेम विवाह के रूप में हुआ था। देर रात मोनिका का शव घर में पंखे से लटका मिला था। इसके बाद ससुराल पक्ष ने आनन-फानन में शव को नीचे उतारकर अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट ले जाने की कोशिश की।

जानकारी के अनुसार, शव को चिता पर रखकर आग भी लगा दी गई थी, तभी पुलिस को सूचना मिल गई और टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चिता से शव को बाहर निकाला, हालांकि तब तक शव का कुछ हिस्सा आग से क्षतिग्रस्त हो चुका था।

मृतका की मां की शिकायत पर पति समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने कुछ आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की जांच तेज कर दी गई है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

26° / 39°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़