अपराध
05 May, 2026

चाकू की नोक पर लूट करने वाला आरोपी गिरफ्तार

भोपाल के हबीबगंज थाना क्षेत्र में चाकू की नोक पर लूट करने वाले आरोपी को पुलिस ने सीसीटीवी और मुखबिर की मदद से गिरफ्तार कर लूटा गया सामान बरामद किया है।

भोपाल, 05 मई।

राजधानी भोपाल के हबीबगंज थाना पुलिस ने चाकू की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले शातिर आरोपी को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त संजय कुमार सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अवधेश गोस्वामी के निर्देशों के तहत तथा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में गठित टीम द्वारा की गई।

घटना 3 मई की रात की है, जब फरियादी वीरसिंह पवार एमपी नगर से न्यू मार्केट की ओर जा रहे थे। व्यापम चौराहे के पास मोबाइल पर बात करते समय आरोपी ने उनकी गर्दन पर चाकू रखकर मारपीट की और उनका पर्स छीन लिया, जिसमें पांच हजार रुपये नकद, जरूरी दस्तावेज और एटीएम कार्ड रखे थे।

इसके साथ ही आरोपी ने फरियादी के हाथ में पहना चांदी का ब्रेसलेट भी लूट लिया। घटना के बाद शिकायत दर्ज होते ही पुलिस ने तत्काल मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी थी।

जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी तक पहुंच बनाई। पहचान के बाद आरोपी जितेन्द्र अहिरवार को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने वारदात को स्वीकार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह जल्दी पैसे कमाने के लालच में इस घटना को अंजाम देने पहुंचा था। पुलिस ने उसके कब्जे से लूटा गया चांदी का ब्रेसलेट, नकदी और सभी दस्तावेज बरामद कर लिए हैं।

आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी विभिन्न थानों में आपराधिक प्रकरण दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। हबीबगंज पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई को महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है, जिसमें कम समय में गंभीर लूट का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

25° / 39°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़